डीसीए जालौन का सम्मान समारोह, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के योगदान को किया गया याद
उरई, अप्रैल 2 -- उरई। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन ने डीसीए के संरक्षक का विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी और जनपद के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं डीसीए जालौन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। डीसीए के संस्थापक और यूपीसीए के निदेशक श्याम बाबू, सहित उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भईयाजी, सचिव विकास कुमार, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र लल्ला, शरद श्रीवास्तव ने डॉ दुर्गेश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष प्रोत्साहन दिया। विशेष रूप से क्रिकेट के प्रति उनके लगाव और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए सहयोग की सभी ने खुलकर प्रशंसा की। पुलिस लाइन ग्राउंड पर खिलाड़ियों को लगातार मिलते सहयोग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.