डीसीए ग्रीन व डीसीए ब्लू के बीच होगा खिताबी मुकाबला
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसीए ग्रीन व डीसीए ब्लू ने बुधवार को खेले गए अपने-अपने मुकाबले जीत कर इमेजिका डायग्नोस्टिक चैंपियंस लीग (महिला) टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
डीसीए ग्रीन का मुकाबला टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में डीसीए ग्रीन ने डीसीए येलो को दस विकेट से हराया। डीसीए येलो की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 18.2 ओवर में 63 रनों पर आउट हो गई। रूमा महतो ने 26, कुमारी खुशी ने 11 और अनुप्रिया लाल ने आठ रन बनाए। येलो की टीम के छह बल्लेबाज रन आउट हुए। जवाब में डीसीए ग्रीन ने 9.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 67 रन बना मैच दस विकेट से जीत लिया। अंकिता मौर्य 35 और अंजलि सोरेन 24 रन बना कर नाबाद रही। अंकिता प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।
डीसीए ब्लू का प्रदर्शन वहीं दिन के पहले मैच में डीसीए ब्लू ने डीसीए रेड को आठ रन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.