डीसीए क्लब ने सरमाउंट एकेडमी को 49 रनों को हराया
गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित क्रिकेट क्लैश सीरीज के अंतर्गत बुधवार को उद्घाटन मैच में डीसीए कल्ब ने सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी को 49 रनों से हराया। सुबह डीसीए क्लब के कप्तान चंदन कनौजिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवरों के मैच में डीसीए क्लब की टीम में 9 विकेट खोकर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवरों में 170 रनों पर सिमट गई। क्रिकेट कोच दुर्गेश चौधरी के द्वारा मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीए क्लब के फिरकी गेंदबाज आदित्य चौधरी को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.