धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। डीसीए के पूर्व महासचिव एसए रहमान रविवार शाम धनबाद के नए मेयर संजीव सिंह से उनके झरिया कार्यालय में मिले और उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि तीन बड़ी पार्टियों के समर्थित उम्मीदवार को हराकर संजीव सिंह ने साबित किया कि अगर उम्मीदवार अच्छा हो तो बिना किसी पार्टी के समर्थन के भी वह चुनाव जीत सकता है। रहमान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए संजीव सिंह धनबाद में विकास के कार्य को गति देंगे और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे। मौके पर रणजी खिलाड़ी आमिर हाशमी और शकील अंसारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.