अररिया, मार्च 9 -- ंअररिया। एक संवाददाता अररिया जिला क्रिकेट संघ ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबले पूर्णिया स्थित विद्या विहार ग्राउंड पर खेले जाएंगे, जहां अररिया की टीम बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की कोशिश करेगी। टीम का चयन मुख्य चयनकर्ता ओम प्रकाश जायसवाल, रवि शंकर दास और दिलीप झा ने संयुक्त रूप से किया है। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन और नेट प्रैक्टिस के दौरान उनकी लय को देखते हुए एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार की है। टीम की कप्तानी अमन राज को सौंपी गई है, जबकि आदित्य राज को उप-कप्तान बनाया गया है। संघ के सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि टीम के साथ अनामी शंकर बतौर...