डीसीएलआर ने पहले ही दिन 33 लंबित वादों की सुनवाई की
मुंगेर, जून 10 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर में नवपदस्थापित भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) विक्रम भास्कर झा ने न्यायिक दायित्वों के प्रति सक्रियता का परिचय देते हुए बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पहला कोर्ट लगाया। उन्होंने लंबित पड़े 34 वादों की सुनवाई की तथा तीन मामलों को आदेश के लिए सुरक्षित रखा। कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विधिज्ञ संघ तारापुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने डीसीएलआर का उनके कार्यालय कक्ष में पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और न्यायिक दायित्वों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। सुनवाई के दौरान पक्ष एवं विपक्ष की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। वहीं, दोनों पक्षों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का डीसीएलआर ने गंभीरता और सूक्ष्मता से अवलोकन किया। विधिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.