मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। नवादा के सांसद के नाम पर फर्जी तरीके से कॉल कर डीसीएलआर पश्चिमी स्नेहा कुमारी को धमकी देने के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि एसआई जयप्रकाश गुप्ता को आईओ बनाया गया है। जिस मोबाइल से डीसीएलआर को कॉल की गई थी, उसके धारक और अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। आईओ को मोबाइल नंबर का सीडीआर लेकर जांच को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- नवादा के बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर के नाम से फोन कर डीसीएलआर को धमकी, DM से शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.