कटिहार, अगस्त 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आद आदिवासी समाज के लोगों ने सदर डीसीएलआर की कार्यशैली के विरोध में जिले के प्रभारी मंत्री डा. प्रमोद कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि डीसीएलआर कार्यालय में नियमों की अनदेखी कर एकतरफा आदेश पारित किया जाता है। प्राणपुर, कोढ़ा, कुरसेला सहित जिले के विभिन्न इलाकों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। बासगीत पर्चा मामले में भी कुरसेला के एक पीड़ित को परेशान करने का आरोप लगाया। आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने को लेकर भी अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के उलट आदेश पारित कर दिया जाता है। इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय को भी की गई है। मंत्री से डीसीएलआर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...