भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर। कहलगांव के डीसीएलआर सरफराज नवाज को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय से शोकॉज नोटिस दिया गया है। उनके खिलाफ आयुक्त कार्यालय से गुरुवार को तीसरा शोकॉज निर्गत किया गया है। पिछले एक महीने से उन्हें लगातार शोकॉज नोटिस दिया जा रहा है, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया है। उनके खिलाफ जमीन मामले में आयी एक शिकायत पर प्रमंडलीय आयुक्त ने उच्चस्तरीय जांच करायी थी जिसमें वह दोषी पाए गए थे। उसके बाद उनसे शोकॉज किया गया था। प्रमंडलीय आयुक्त ने तीसरी बार शोकॉज नोटिस दिए जाने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.