सोनभद्र, सितम्बर 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने बुधवार को मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर एक डीसीएम से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए डीसीएम से 464 पेटियों में कुल 13,296 शीशी यानी 4077.36 लीटर शराब बरामद की। शराब की अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये और डीसीएम की कीमत 27 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी करीब 60 लाख रुपये की है। यह भी पढ़ें- धनबाद से हाजीपुर ले जाई जा रही 40 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी गईतस्करी का तरीका चुर्क पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:17 बजे हाईटेक रेलवे क्रासिंग, मुर्धवा चर्च के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की ...