कानपुर, दिसम्बर 15 -- जाजमऊ में खड़ी डीसीएम में तिरपाल काटकर शराब की 60 पेटी चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपित का साथी फरार है। आरोपित के खिलाफ वाराणसी के मिर्जापुर, रोहिणिया और बड़ागांव में मामले दर्ज हैं। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बीती छह दिसंबर की देर रात को चोरों ने जाजमऊ गौशाला में हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम का तिरपाल काटकर अंग्रेजी शराब की 60 पेटी चोरी कर ली थी। जिसके बाद डीसीएम चालक दीपक की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की देर रात सूचना के आधार पर प्योंदी गांव के पास से एक आरोपित को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी भाग निकला। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम प्रयागराज के करेली निवासी रुखसार अहमद बताया। साथ ही अपने फरार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.