डीसीएम से लाखों की बैटरी, इन्वर्टर चोरी
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवादादाता किसान पथ पर खड़ी एक डीसीएम से बदमाशों ने रात में लाखों रुपए की बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर लिया। पीजीआई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आजमगढ़ निवासी चालक शिवशंकर यादव ने बताया कि वह मंगलवार भोर बिजनौर स्थित वेयर हाउस से बैटरी, इन्वर्टर लेकर रसड़ा बलिया जा रहे थे। तबियत खराब होने पर उन्होंने किसान पथ स्थित ओमेक्स सिटी के पास डीसीएम खड़ी की और आराम करते हुए गहरी नींद में सो गए। देर रात करीब तीन बजे नींद खुली तो गाड़ी की रस्सियां कटी मिलीं। डीसीएम से 25 बैटरी, 27 इन्वर्टर गायब थे। यह भी पढ़ें- चालक सोता रहा, चोर उड़ा ले गए चार लाख का माल - किसान पथ पर डीसीएम से बड़ी चोरी चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.