जौनपुर, जुलाई 11 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे में मकान के बाहर सो रहे 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पास स्थित शीतला माता मंदिर का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जौनपुर की ओर से भदोही जा रहा ट्रेलर मई गांव के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से पीछे से टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद डीसीएम सामने स्थित मकान में जा घुसी। उस समय बरामदे में चारपाई पर सो रहे 17 वर्षीय सूरज गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई ...