गौरीगंज, जून 1 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में फोर लेन हाईवे पर धरौली मोड़ के पास सोमवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई। दुर्घटना के बाद कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। टक्कर के तुरंत बाद कार सवार लोग किसी तरह वाहन से बाहर निकल आए, जिसके कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी। यह भी पढ़ें- डीसीएम से टकराई कार, पलटते ही लगी आग, दो घायल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। संबंधित लेन पर आवागमन बंद कराते हुए फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में नीता शुक्ला ...