उन्नाव, फरवरी 11 -- नवई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राजमार्ग स्थित जीआरओ पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह डीसीएम से उतरते ही चालक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। अलीगढ़ थाना रोरावर के महफूज नगर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय शमी पुत्र सुलेमान डीसीएम लेकर दिल्ली से लखनऊ के लिए निकले थे। मंगलवार रात लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन खाली करके कानपुर जा रहे थे। रास्ते में सुबह अजगैन कोतवाली क्षेत्र में राजमार्ग पर जीआरओ पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे डीसीएम खड़ी करके उतर रहे थे। इस दौरान पीछे से आया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.