इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही डीसीएम उसमें जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि कंडक्टर गंभीर घायल हो गया। कन्नौज उमर्दा गांव निवासी सरस चंद शुक्ला डीसीएम चलाते थे। गुरुवार रात वह डीसीएम में सामान लादकर कानपुर से लुधियाना जा रहे थे। डीसीएम जैसे ही आगरा-कानपुर हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में राजस्थान मार्बल के सामने पहुंची, तभी आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। डंपर के अचानक रुकने से पीछे चल रही डीसीएम चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह तेज गति से डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सरस चंद शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कंडक्टर भी घायल हो गया। ...