गोरखपुर, अगस्त 9 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर दुबियारी पुल के पास रविवार को वन-वे ट्रैफिक के दौरान ट्रेलर और पारस मिल्क के डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशीनगर के पडरौना निवासी दीपचंद तिवारी ट्रेलर में मोरंग-बालू लेकर बिहार से गोरखपुर जा रहे थे। वहीं सीतापुर निवासी मनीष डीसीएम में दूध लेकर गोरखपुर से देवरिया जा रहे थे। पुल की टूटी रेलिंग की मरम्मत के चलते पुल पर वन-वे यातायात चल रहा था। इसी दौरान पुल से पहले दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद फोरलेन पर घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...