डीसीएम में भरी 10 लाख का अवैध पटाखा पकड़ा
बलरामपुर, सितम्बर 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। त्योहारों से पहले जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली उतरौला पुलिस ने महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास एक डीसीएम को पकड़कर उसमें लदे भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। डीसीएम में 75 गत्तों में अलग-अलग किस्म के पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत आठ से 10 लाख रुपये बताई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पटाखों की यह खेप उतरौला क्षेत्र से बाबागंज, गोण्डा ले जाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को कोतवाली उतरौला पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि डीसीएम में अवैध पटाखे लादकर महदेइया होते हुए बाबागंज गोण्डा ले जाए जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल महदेइया बाजार की ओर जाने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.