बरेली, अप्रैल 7 -- मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने देर रात उचसिया मोंड के पास शाहजहांपुर की तरफ से आ रही डीसीएम को पकड़कर तलाशी ली। उसमें मानक से अधिक 20भैसे भरे हुए थे। पुलिस ने पशुओं को डीसीएम से उतारकर एक ढाबे पर रखवाया।डीसीएम में मौजूद मोहम्मद आरिफ, विनय यादव, अजीत यादव के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत तीन लोगों पर कार्यवाही की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.