गोरखपुर, फरवरी 24 -- जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ-कुशीनगर फोरलेन पर मंगलवार दोपहर जीरो प्वाइंट से आगे बाघागाड़ा की ओर जा रही धागा लदी डीसीएम ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के समय सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। चालक कलीम, निवासी डेरापुर (कानपुर देहात), ने बताया कि वह सोमवार को कानपुर से धागा लादकर गुवाहाटी जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर यातायात बहाल कराया और जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.