मैनपुरी, मार्च 2 -- क्षेत्र के एनएच-34 पर ग्राम नगला देवी के सामने डीसीएम पलटने से पोस्टमास्टर युवती घायल हो गई। सोमवार को एक डीसीएम मैदा लादकर कानपुर की तरफ जा रही थी, तभी डीसीएम अचानक पलट गई। जिसकी चपेट में आकर ग्रामीण पोस्टमास्टर युवती घायल हो गई। घायल को सीएचसी बेवर लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को नीतू पुत्री राजेश कुमार निवासी फदुआपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज अपनी स्कूटी से रूपनगर तिलियानी स्थित ग्रामीण डाकघर पर जा रही थी। तभी अलीगढ़ से कानपुर की तरफ मैदा लादकर जा रही डीसीएम ग्राम नगला देवी के सामने असंतुलित होकर डिवाइडर की साइड पलट गई। डीसीएम पलटने से उसमें लदी मैदा की बोरियां फैल गई। बोरियों के नीचे दबने से 25 वर्षीय नीतू घायल हो गई। नीतू फर्रुखाबाद के रूपनगर तिलियानी स्थित ग्रामीण डाकघर में पोस्टमास्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.