कानपुर, फरवरी 17 -- चकेरी। रामादेवी चौराहे पर सोमवार रात तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक और युवती सड़क पर गिर गए। जिसके बाद डीसीएम ने युवती को रौंद दिया। वही घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर भागने लगा तो राहगीरों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। चकेरी के काजीखेड़ा निवासी अरविन्द सक्सेना ने बताया कि उनकी पत्नी दीपा की सहेली 28 वर्षीय अनामिका शुक्ला चकेरी के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह मूल रूप से फतेहपुर के बिंदकी की रहने वाली थी और श्याम नगर में अपनी बहन पूजा के साथ किराए पर रहती थी। अरविंद ने बताया कि सोमवार की सुबह उनकी पत्नी दीपा और अनामिका दोनों लखनऊ के एक अस्पताल में ऑडिट में गई थी। रात 10 बजे बस से रामादेवी लौटी। जिसके बाद दीपा ने पति अरविंद से अनामिका को घर छोड़ देने के लिए कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.