लखनऊ, अप्रैल 27 -- इटौंजा, लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में इटौंजा कुर्सी मार्ग पर बड़ी नहर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक डीसीएम के नीचे फंस गई। बेपरवाह चालक रुका तक नहीं। बाइक को करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। दूसरे परिवार का बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे में शिवरी निवासी प्रशांत कुमार उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर उनके साथ सवार माधौपुर निवासी वीरपाल उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वीरपाल को तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- डीसीएम ने सौ मीटर तक घसीटी बाइक, युवक की मौत साथी गंभीरजानकारी के अनुसार दोनों युवक बाराबंकी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.