लखनऊ, अप्रैल 18 -- वृंदावन चौकी के सामने शनिवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने यू टर्न ले रही कैब को पीछे से ठोंक दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंदर बैठी महिला कार से बाहर निकलकर सड़क पर गिरी और चोटिल हो गईं। कैब का चालक भी जख्मी हो गया है। अनियंत्रित डीसीएम गोल चौराहे को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गया, जिससे अफरा तफरी मच गई। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। उीसीएम चालक मौके से पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने यहां पर ब्रेकर बनाने की मांग की है।शहीद पथ से वृंदावन की ओर डीसीएम जा रही थी। यह भी पढ़ें- नकेडी पुलिया के पास कार-डीसीएम की टक्कर, महिला गंभीर खाई में गिरी कार तभी आगे चल रही कैब यू टर्न लेने लगी। अनियंत्रित चालक ने डीसीएम से कैब को पीछे से ठोंक दिया, जिससे साउथ सिटी निवासी महिला हरीश कार से बाहर आकर सड़क पर गिरी और चो...