फिरोजाबाद, मई 5 -- टूंडल में नेशनल हाई-वे पर मंगलवार को एफएच चौकी क्षेत्र में अमीर होटल के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने मोपेड सवार दंपति को कुचल दिया। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको अस्पताल भेजा गया है। फिरोजाबाद के रामगढ़ निवासी 50 वर्षीय सब्बीर अपनी पत्नी के साथ मोपेड से एत्मादपुर की ओर से फिरोजाबाद जा रहा था। जैसे ही उनकी मोपेड आगरा मार्ग पर अमीर होटल के पास पहुंची वैसे ही पीछे से आ रही एक असंतुलित डीसीएम ने दोनों को रौंद डाला। हादसा इतना भीषण था कि पति सब्बीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सुनहरा गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस ने डीसीएम और मोपेड को एफएच चौकी भिजवा दिया। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया है कि डीसीएम चालक हादसे के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.