गंगापार, अप्रैल 26 -- नवीन मंडी स्थल मेजारोड से सब्जी बाइक पर लाद घर लौट रहा व्यापारी दुर्घटना का शिकार हो गए। विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर रहा व्यापारी सड़क से दूर पहुंच गया। उसे गंभीर चोटे आई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को ई-रिक्शा पर बैठाकर भीरपुर स्थित अस्पताल ले गए। दोपहर करीब 12 बजे मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। करछना के अन्तहिया गांव निवासी गामा पटेल सब्जी की खरीदारी करने मेजारोड मंडी गए थे। सब्जी खरीदने के बाद वह बाइक से घर के लिए चले तो हादसे के शिकार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...