सीतापुर, अप्रैल 23 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार की देर रात उचौली पुरवा के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार सन्दना के कुशुवामऊ निवासी विमल गौतम 38 वर्ष अपने साथी सोनू के साथ बाइक से किसी जरूरी काम से जा रहे थे। रात के अंधेरे में जब वे उचौली पुरवा के पास पहुँचे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम नेउनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थ...