सुल्तानपुर, मई 5 -- चांदा (सुल्तानपुर), संवाददाता। मंगलवार भोर में राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-वाराणसी पर चांदा कोतवाली क्षेत्र के गडमा कोइरीपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन कराकर बनारस वापस जा रही एक टूरिस्ट बस को पीछे से आ रहे डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टूरिस्ट बस का पिछला हिस्सा भी डैमेज हुआ। हादसे में डीसीएम चालक उबेद पुत्र खुर्शीद, निवासी बिलारी, जिला मुरादाबाद को मामूली चोटें आईं, जबकि उसके खलासी धान सिंह को गंभीर चोटें आईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने खलासी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया और चालक को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, डबल डेकर बस-ट्रक की टक्कर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.