डीसीएम ने टक्कर मारी तो कांवड़ियों ने चालक को पकड़ पीटा, आग लगाने की कोशिश
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।राजेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार डीसीएम कांवड़िये को टक्कर मार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने चालक को पकड़ जमकर पीटा। यही नहीं डीसीएम में भी आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले कांवड़ियों को शांत कराया। इधर हादसे में गंभीर रूप से घायल कांवड़िये को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, हरदोई के पाली कस्बा निवासी गौतम अपने साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर सकाएं मंदिर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रक में टकराई डीसीएम, चालक घायल 20 कांवड़िये सात मोटरसाइकिलों के साथ यात्रा पर निकले थे। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे जल भरने के बाद ये आगे बढ़ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.