कन्नौज, अप्रैल 17 -- एक्सप्रेस-वे पर ब्रेड लदे कंटेनर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि चालकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। थाना सैफई नगला दरियाई निवासी राघवेंद्र पुत्र विमलेश कुमार कंटेनर में ब्रेड लोड कर नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ हेल्पर ऋषि पुत्र मिलन सिंह भी सवार था। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तालग्राम थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 172 के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कंटेनर में लदी ब्रेड सड़क पर फैल गई। यह भी पढ़ें- केजीपी एक्सप्रेसवे पर हादसे में ट्रक हेल्पर की मौत, दो घायल सूचना पर एक्सप्रेस-वे के सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.