डीसीएम ने आगरा कैंट पर खानपान स्टॉल का किया निरीक्षण
आगरा, मई 10 -- रविवार को डीसीएम बीएस चौहान ने आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नं.- 4 पर स्थित खानपान स्टालों व यात्री सुविधाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान खानपान स्टालों पर उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्धारित दर सूची, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा स्टाल संचालकों द्वारा रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की गई। साथ ही पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा एवं अन्य यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण कर संबंधित को दिशानिर्देश दिए। बीएस चौहान ने स्टाल संचालकों को निर्देशित किया कि कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.