डीसीएम डिवाइडर से टकराई, चालक बोनट में फंसा
गंगापार, सितम्बर 27 -- हंडिया थाना क्षेत्र के चकमदा गांव स्थित नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात करीब दस बजे वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक 40 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र रामदास निवासी ओछा, मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक बोनट और स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया।हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कटर की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम का बोनट काटकर चालक को बाहर निकाला।इसके बाद 108 एंबुलेंस के चालक शैलेश कुमार और टेक्नीशियन विवेक यादव ने घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.