चंदौली, अप्रैल 12 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर रविवार की सुबह सात बजे बाइक सवार महिला गिरकर कोरियर वाहन (डीसीएम ट्रक) से कुचल गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक चला रहा मृतका का भाई बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है।सैयदराजा बाजार के दर्शनिया मोलई गोंड़ की तीन पुत्री अंजू देवी, साधना और मेनका है। 45 वर्षीया अंजू की शादी सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव के राजकुमार गोंड से हुई है। राजकुमार सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। अंजू को 18 साल का बेटा विशाल और दो बेटी अंजली और तनु है। रविवार की सुबह अंजू देवी अपने मायका सैय...