बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। एनएच 27 पर स्थित भोरिया चौराहा पर कोहरे की वजह से डीसीएम ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे डीसीएम में मटर लादकर गोरखपुर जनपद के लिए जा रहा था कि भोरिया चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने राहत बचाव कार्य किया। डीसीएम व ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क से हटाकर किनारे किया गया। घायलों को एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने स्थानीय लोगों की मदद अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.