शामली, सितम्बर 25 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी डीसीएम चालक पर रास्ते में अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल हारून को उपचार के लिए रोहतक स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मोहल्ला रायजादगान निवासी हारून डीसीएम चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया गया है कि वह दिल्ली से कंबल से भरी डीसीएम खाली करने के बाद वापस पानीपत लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में हारून गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हारून को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को भ...