रुडकी, मई 2 -- ​मंगलौर। मंगलौर रोडवेज बस अड्डे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रोडवेज बस अड्डे के समीप 30 अप्रैल को डीसीएम के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी थी। इसके बाद डीसीएम पास में ही रखे पुलिस पिकेट के बॉक्स में घुस गया था, जिसमें एक सिपाही असगर अली भी घायल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...