मिर्जापुर, जुलाई 2 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव के पास मंगलवार की रात डीसीएम के धक्के से आजमगढ़ के दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बाइक से पड़री काम के सिलसिले में आए थे। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव निवासी 30 वर्षीय गौरव श्रीवास्तव पुत्र भैरव श्रीवास्तव और बरामदपुर निवासी 28 वर्षीय सौरभ यादव पुत्र सुभाष यादव दोनों दोस्त थे। मंगलवार को दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में मिर्जापुर पहुंचे। यहां से पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव गए। रात होने पर दोनों मित्रों ने चुनार में ठहरने का निर्णय लिया। पड़री से दोनों चुनार स्थित होटल में ठहरने के लिए निकले, लेकिन रात लगभग दस बजे जैसे ही बाइ...