डीसीएम की स्टेपनी बदल रहे हेल्पर को पीछे से आए ट्रक ने रौंदा
अमरोहा, सितम्बर 29 -- डिडौली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम की स्टेपनी बदल रहे हेल्पर को पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर घायल हेल्पर की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी वाहन स्वामी अब्दुल हक के मुताबिक चालक सरताज निवासी नगलिया आकिल थाना अजीमनगर रामपुर बीती 19 सितंबर को 55 वर्षीय हेल्पर शकील अहमद पुत्र अब्दुल्ला हाल निवासी निवासी वार्ड नंबर-14, उत्तर उजाला नगर, हल्द्वानी के साथ डीसीएम लेकर बुलंदशहर से नानकमत्ता उत्तराखंड जा रहे थे। रात करीब एक बजे क्षेत्र में गांव नीलीखेड़ी के पास डीसीएम का टायर पंचर हो गया। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.