कन्नौज, अगस्त 2 -- कन्नौज। जीटी रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से 102 एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज और दो तीमारदार घायल हो गए। मामले में एंबुलेंस चालक ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल में तैनात 102 एंबुलेंस चालक रामनिवास निवासी धम्मापुरवा, कोतवाली देहात, हरदोई ने कन्नौज सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 29 जुलाई को वह जिला अस्पताल से मरीज और तीमारदारों को लेकर गांव दाईपुर छोड़ने जा रहा था। जब एंबुलेंस जीटी रोड पर ग्राम मिर्सेनपुर के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही डीसीएम ने एंबुलेंस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज व तीन महिलाएं सोनिया पत्नी सहनीन, सुबी पत्नी साहिल तथा शहनाज पत्नी अयूब घायल हो गईं। घायलों को इलाज...