कानपुर, अगस्त 13 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर-गजनेर मार्ग पर श्यामपुर गांव के पास पीछे से आ रही डीसीएम की टक्कर लगने से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गजनेर थाना क्षेत्र के रारुआ गांव निवासी साठ साल के रामबाबू पाल साइकिल से किसी काम के लिए रायपुर जा रहे थे। देर शाम श्यामपुर गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी बेटा मान सिंह पाल अजीत पाल का रो रोकर बुरा हाल इस संब...