डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध किसान की मौत
अमरोहा, जून 9 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव खैरोवाली मढ़ैया निवासी 85 वर्षीय किसान अबरार हुसैन की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह साइकिल पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए पायंती कलां बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी, हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें जोया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शायरुन, दोनों बेटों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले में कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया व शव को घर ले जाकर सुपुर्देखाक कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.