कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया।भौंती प्रतापपुर निवासी 60 वर्षीय रामकुमार फेरी लगाने का काम करते थे। छोटे भाई शिवकुमार ने बताया कि रविवार देर शाम वह फेरी कर साइकिल से घर आ रहे थे। तभी भौंती हाइवे पर पीछे से आ रहे डाक पार्सल डीसीएम गाड़ी ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.