कौशाम्बी, मई 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चौराहा के समीप मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके भाई की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।कौशाम्बी के झगड़ुआ मजरा बिदांव गांव निवासी 36 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामनिहोर किसानी करता था। मंगलवार की देर शाम वह अपने भाई अरुण कुमार के साथ बाइक से कहीं वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। बिजिया चौराहा के समीप विपरीत दिशा से आई डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, भाई जख्मी टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद पहुंची...