औरैया, अप्रैल 4 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम माखनपुर निवासी यदुवीर सिंह उर्फ आशीष कुमार सोमवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बेला स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही डीसीएम ने गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिचौली रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...