अमरोहा, जून 12 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाइक सवार पिता-पुत्र को डीसीएम ने टक्कर मार दी। कैलसा बाजार जाते समय हुए हादसे में बेटे की मौत हो गई। डीसीएम छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर में किसान संजीव कुमार का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को संजीव कुमार अपने बेटे अक्षय कुमार के साथ बाइक से कैलसा बाजार जा रहे थे। अक्षय स्थानीय एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। यह भी पढ़ें- डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल दोपहर करीब तीन बजे जब वह अदलपुर ताज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही डीसीएम के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। ...