डीसीएम की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, चालक मौके से फरार
गोरखपुर, अप्रैल 17 -- बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार क्षेत्र के डवरपार में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे एक बुजुर्ग को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेनुआटिकर निवासी खुडबुड चौहान (65 वर्ष) डवरपार में साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय कौड़ीराम की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। बेलीपार पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.