डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
गोरखपुर, जून 13 -- पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक वाहन में फंस गई और करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, रसूलपुर चकिया निवासी विजय (18) पुत्र रामपाल अपनी बाइक से जा रहा था। चकिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजय सड़क पर गिर गया, जबकि उसकी बाइक डीसीएम में फंस गई। यह भी पढ़ें- डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय भागने लगा। डीसीएम में फंसी बाइक करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.