गोरखपुर, जून 13 -- पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक वाहन में फंस गई और करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, रसूलपुर चकिया निवासी विजय (18) पुत्र रामपाल बाइक से जा रहा था। इसी दौरान चकिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजय सड़क पर गिरकर घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक डीसीएम में फंस गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से भागने लगा। डीसीएम में फंसी बाइक करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों...