औरैया, अप्रैल 1 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माखनपुरवा निवासी 35 वर्षीय आशीष यादव उर्फ यदुवीर पुत्र अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बेला के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल औरैया रेफर कर दिया। सूचना पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी भी घायल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.