फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे पत्नी की मौत हो गयी। जबकि पति और बेटी घायल हो गये। घटना के बाद चालक डीसीएम भगा ले गया। मां बीमार बेटी को दवा दिलाने के लिए आयी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शाहजहांपुर जिले के मऊ शाहजहांपुर गांव निवासी इंतजार अपनी पत्नी रिजवाना और पुत्री मुस्कान के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह को घर से मसेनी चौराहे के एक प्राइवेट अस्पताल में बीमार बेटी मुस्कान को दवा दिलाने के लिए आये हुये थे। दवा दिलाने के बाद तीनो बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल जब इटावा बरेली हाईवे पर मसेनी चौराहे से आगे एक ढावे के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आ रही तज रफ...